भाजपा की चौथी सूची जारी, तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा

 भाजपा ने शनिवार सुबह तीन प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी कर दी। इससे पहले 14 नवंबर को 15 प्रत्याशियों की तीसरी सूची, 10 व 12 नवंबर को भाजपा ने पहली सूची में 52 व दूसरी सूची में एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की थी। तीसरी सूची में जिन सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गई है उनमें जुगसलाई सीट से मोतीराम बाउरी, तमाड़ से रीता देवी मुंडा और जगरन्नाथपुर से सुधीर सुंडी का नाम शामिल है। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक 5 चरणों में मतदान होगा। नतीजों की घोषणा 23 दिसंबर को की जाएगी।


चौथी सूची में ये नाम शामिल





















सीटप्रत्याशी
जुगसलाईमोतीराम बाउरी
तमाड़रीता देवी मुंडा
जगरन्नाथपुरसुधीर सुंडी

चौथी सूची में भी मंत्री सरयू राय का नाम नहीं
भाजपा की ओर से जारी प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट में भी मंत्री सरयू राय का नाम शामिल नहीं है। सरयू राय झारखंड सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री हैं और वे जमशेदपुर पश्चिम से विधायक है। जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस ने बन्ना गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है जबकि भाजपा ने इस सीट से प्रत्याशी की घोषणा अभी तक नहीं की है। जमशेदपुर पश्चिमी सीट पर दूसरे चरण के तहत सात दिसंबर को मतदान होंगे जबकि 17 नवंबर को यहां नामांकन की आखिरी तारीख है।


30 नवंबर को होना है पहले चरण का चुनाव


झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान पहले चरण में 13 सीटों पर मतदान होगा। इनमें चतरा, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा, लातेहार, मनिका, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भावनाथपुर शामिल हैं।


झारखंड विधानसभा चुनाव कार्यक्रम



































चरणसीटेंमतदान
1330 नवंबर
2207 दिसंबर
31712 दिसंबर
41516 दिसंबर
51620 दिसंबर

23 दिसंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।