कभी तय करते थे प्रत्याशी, इस बार अपने टिकट के लिए ही कर रहे दौड़भाग

 किसी भी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बैठकर चुनाव के समय उम्मीदवाराें काे टिकट बांटने वाले इस बार अपने ही टिकट के लिए मशक्कत करते नजर आए। कई प्रदेश अध्यक्षाें काे गुणा-भाग के बाद भी टिकट नहीं मिला। इनमें अविभाजित बिहार के दाैरान ही प्रदेश अध्यक्ष रहे डाॅ. सरफराज अहमद का नाम सबसे ऊपर है। इनके अलावा सुखदेव भगत, प्रदीप बलमुचू, रवींद्र राय और गिरिनाथ सिंह शामिल हैं। पढ़िए बिनाेद ओझा की रिपोर्ट


सरफराज का टिकट नहीं हुआ कंफर्म


डॉ. अहमद जब बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे। तब बिहार ही नहीं, झारखंड में भी टिकट बांटने में उनकी चलती थी। इस बार वह गांडेय से टिकट चाहते थे, लेकिन अब तक उनका टिकट कंफर्म नहीं हाे पाया है। वैसे गांडेय सीट झामुमाे के काेटे में चली गई है।


काफी मशक्कत के बाद टिकट मिला


सुखदेव भगत पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे। तब टिकट के लिए लाेग इनसे पैरवी कर रहे थे। इस बार सुखदेव भाजपा में आ गए। लाेहरदगा सीट आजसू के पास रहने से सुखदेव काे शुरुआती दाैर में टिकट नहीं मिला। नामांकन की अंतिम तिथि को टिकट मिला।